Ajmer Dargah: संभल में मस्जिद के बाद अब अजमेर दरगाह शरीफ का होगा सर्वे! अदालत ने स्वीकार की हिंदू पक्ष की याचिका

Ajmer Dargah: संभल में मस्जिद के बाद अब अजमेर दरगाह शरीफ का होगा सर्वे! अदालत ने स्वीकार की हिंदू पक्ष की याचिका

*Ajmer Dargah: संभल में मस्जिद के बाद अब अजमेर दरगाह शरीफ का होगा सर्वे! अदालत ने स्वीकार की हिंदू पक्ष की याचिका*

हिंदू सेना ने अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया है। हिंदू सेना ने अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया है। अब दरगाह में सर्वे का रास्ता सा हो गया है। याचिका में मंगलवार को अदालत में एक किताब पेश की गई थी। किताब में अजमेर शरीफ दरगाह की जगह पर हिंदू मंदिर होने का दावा किया गया था।

यूपी के संभल में स्थित जामा मस्जिद के बाद अब राजस्थान के अजमेर में दरगाह शरीफ में सर्वे का रास्ता साफ हो गया है। निचली अदालत ने हिंदू पक्ष की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें अजमेर शरीफ दरगाह को हिंदू मंदिर बताया गया है। याचिका हिन्दू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दायर की गई थी।


बताया जा रहा है कि हिंदू पक्ष ने याचिका के साथ ही सबूत भी पेश किया गया है। याचिका में उस जगह पर पूजा करने की अनुमति मांगी गई है। साथ ही पुरातत्व विभाग द्वारा सर्वे किए जाने की भी मांग की गई है

बता दें कि इससे पहले मामले में मंगलवार को भी सुनवाई हुई थी। अदालत ने 27 नवंबर की तारीख तय की थी। दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछली सुनवाई के दौरान सबूत के तौर पर एक खास किताब पेश की गई। किताब में दावा किया गया कि वहां एक हिंदू मंदिर था