कौन हैं जय भट्टाचार्य? डोनाल्ड ट्रंप ने एक और भारतवंशी को दी बड़ी जिम्मेदारी, NIH में मिला अहम रोल

कौन हैं जय भट्टाचार्य? डोनाल्ड ट्रंप ने एक और भारतवंशी को दी बड़ी जिम्मेदारी, NIH में मिला अहम रोल

*कौन हैं जय भट्टाचार्य? डोनाल्ड ट्रंप ने एक और भारतवंशी को दी बड़ी जिम्मेदारी, NIH में मिला अहम रोल*

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारतीय मूल के नागरिक पर भरोसा जताया है। ट्रंप ने जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है। NIH के डायरेक्टर के रूप में नॉमिनेट होने पर जय भट्टाचार्य ने खुशी जाहिर की है। वर्तमान में वह नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक्स रिसर्च में शोध सहयोगी हैं।

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति का भारतीय मूल के लोगों पर भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से एक भारतवंशी पर विश्वास जताया है। उन्होंने जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) के डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है।

दरअसल, जय भट्टाचार्य का जन्म कोलकाता में हुआ था। वह एक बड़े अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मेडिकल शिक्षा प्राप्त की है। अपनी जिम्मेदारी के दौरान वह करीब 47.3 अरब डॉलर के बजट की निगरानी करेंगे। अमेरिका ने इस बजट को मेडिकल रिसर्च पर खर्च करने के लिए रखा है।

*क्या बोले जय भट्टाचार्य?*

नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के डायरेक्टर के रूप में नॉमिनेट होने पर जय भट्टाचार्य ने खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने कहा, "अगले NIH के डायरेक्टर के तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मुझे नामांकित किए जाने से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम अमेरिकी वैज्ञानिक संस्थानों में सुधार करेंगे, जिससे लोग फिर एक बार उन पर भरोसा कर सकें। अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाने के लिए बेहतरीन विज्ञान के रिजल्ट के रूप में तैनात करेंगे।

*डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात*

नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जय भट्टाचार्य के नॉमिनशन का एलान करते हुए कहा कि मैं NIH के डायरेक्टर के रूप में सेवा करने के लिए जय भट्टाचार्य, एमडी, पीएचडी को नॉमिनेट कर रोमांचित हूं। वह देश के चिकित्सा अनुसंधान को निर्देशित करने और महत्वपूर्ण रिसर्च के लिए रॉबर्ट एफ. कैंनेडी जूनियर के साथ मिलकर काम करेंगे। जिससे हेल्थ सेक्टर में सुधार होगा और लोगों की सुरक्षा होगी।