ट्रंप के एक तीर से तीन निशाने, चीन और कनाडा को जोरदार झटका; भारत को मिली खुशखबरी!

ट्रंप के एक तीर से तीन निशाने, चीन और कनाडा को जोरदार झटका; भारत को मिली खुशखबरी!

*ट्रंप के एक तीर से तीन निशाने, चीन और कनाडा को जोरदार झटका; भारत को मिली खुशखबरी!*

ट्रंप राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल में ही चीन के साथ ट्रेड वॉर शुरू कर चुके हैं। वर्ष 2018 के बाद से अमेरिका के बाजार में चीन का निर्यात लगातार कम हो रहा है लेकिन अब भी यह भारत के कुल निर्यात से अधिक है। ट्रंप ने कनाडा को भी झटका दिया है। ट्रंप ने कनाडा से अमेरिका आने वाली वस्तुओं पर 25 प्रतिशत शुल्क का एलान किया

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवॉर को मैक्सिको, कनाडा और चीन के साथ ट्रेड वॉर का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति पद संभालते ही मैक्सिको व कनाडा से अमेरिका के बाजार में आने वाली सभी वस्तुओं पर 25 प्रतिशत शुल्क लगेगा और चीन से आने वाली सभी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

*भारत के लिए खुशखबरी*

ट्रंप जनवरी के तीसरे सप्ताह में सत्ता संभालने वाले हैं। ट्रंप के इस फैसले से भारतीय निर्यात को बड़ा फायदा हो सकता है क्योंकि अमेरिका के कुल आयात में इन तीन देशों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक है। चीन ने अमेरिका को पिछले वर्ष 448 अरब डॉलर का तो मैक्सिको ने 457 अरब डॉलर का निर्यात किया। जबकि भारत का कुल निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में 437 अरब डॉलर का रहा

*भारत को मिलेगा बड़ा मौका*

भारत ने गत वित्त वर्ष में अमेरिका को 82 अरब डॉलर का निर्यात किया था। आयात शुल्क लगने से अमेरिका के बाजार में चीन, मैक्सिको व कनाडा के उत्पाद महंगे हो जाएंगे जिससे उनकी मांग वहां कम हो सकती है। इससे भारत को इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स, लेदर, अपैरल, मशीनरी व खिलौना जैसे कई उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने का मौका मिलेगा क्योंकि भारतीय वस्तुएं अमेरिकी बाजार में चीनी उत्पाद के मुकाबले सस्ती होंगी।

भारत से कार निर्यात