आतंकवाद का फन कुचलने के लिए पुलिस का बड़ा प्रहार, जैश और लश्कर से जुड़े 56 ठिकानों पर छापेमारी; कई गिरफ्तार
*आतंकवाद का फन कुचलने के लिए पुलिस का बड़ा प्रहार, जैश और लश्कर से जुड़े 56 ठिकानों पर छापेमारी; कई गिरफ्तार*
जम्मू संभाग में पुलिस (Jammu Police) ने आतंकवाद के खिलाफ (Raid Against Terrorism) बड़ी कार्रवाई करते हुए उधमपुर रियासी किश्तवाड़ रामबन राजौरी और पुंछ जिलों में 56 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में कई आतंकी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही हथियार और अन्य साजो-सामान भी बरामद किया गया है।
जम्मू संभाग में सिर उठा रहे आतंकवाद के फन को कुचलने के लिए पुलिस ने बीते 48 घंटों में उधमुपर, रियासी, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी और पुंछ जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस ने इन छह जिलों में सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क में शामिल तत्वों के 56 ठिकानों की तलाशी लेकर आतंकवाद की कमर में कील ठोक दी।
इस कार्रवाई में आतंकियों के विभिन्न ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने के अलावा इलेक्ट्रानिक उपकरण, आपत्तिजनक दस्तावेज, बड़ी मात्रा में नकदी, हथियार व अन्य साजो-सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने यह अभियान बीते दो वर्ष के दौरान राजौरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर और किश्तवाड़ में हुए विभिन्न आतंकी हमलों और सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ के मामलों की जांच के दौरान मिले सुबूतों के आधार पर चला रखा है।
जम्मू में 56 जगहों पर मारे गए छापे