PAK vs ZIM, 2nd ODI: पाकिस्तानी बल्लेबाज सईम अयूब का वनडे में तहलका, ऐसा करने वाले विश्व क्रिकेट के पहले बल्लेबाज बने
*PAK vs ZIM, 2nd ODI: पाकिस्तानी बल्लेबाज सईम अयूब का वनडे में तहलका, ऐसा करने वाले विश्व क्रिकेट के पहले बल्लेबाज बने*
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. सैम अयूब ने 53 गेंद पर अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाया. सैम अयूब की ओर से 53 गेंद पर लगाया गया शतक पाकिस्तान की ओर से वनडे में ठोका गया तीसरा सबसे तेज शतक है.
इसके अलावा पाकिस्तानी बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में एक अनोखा कारनामा कर दिया है. सैम अयूब वनडे क्रिकेट के इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जो 150 से कम के टीम स्कोर के दौरान शतक लगाने का कमाल कर दिखाया हो. बता दें कि जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 145 का स्कोर किया था जिसके बाद पाकिस्तान ने 18.2 ओवर में 148 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमें सैम अयूब ने 62 गेंद पर 113 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में सैम अयूब ने 17 चौके और तीन छ्क्के लगाने में सफल रहे. सैम के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने 32 रन की पारी खेली.