बसपा अब नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव', यूपी-झारखंड और महाराष्ट्र में करारी शिकस्त के बाद मायावती का बड़ा एलान

बसपा अब नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव', यूपी-झारखंड और महाराष्ट्र में करारी शिकस्त के बाद मायावती का बड़ा एलान

*बसपा अब नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव', यूपी-झारखंड और महाराष्ट्र में करारी शिकस्त के बाद मायावती का बड़ा एलान*

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव झारखंड और महाराष्ट्र उपचुनाव में शिकस्त के बाद मायावती ने उपचुनाव न लड़ने का एलान किया है। मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- सरकार ने सरकारी मशीनरी का उपयोग किया है और फर्जी वोटिंग कराई गई है। बसपा सुप्रीमो ने कहा- पार्टी देश में आम चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी।

, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव में बसपा की करारी शिकस्त के बाद मायावती ने रविवार को पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पत्रकारों से बात करते हुए बसपा सुप्रीमो ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग इसे रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाता है तब तक बसपा देश में कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरी दमदारी से पार्टी लड़ेगी।