संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव और फायरिंग, हालात बेहद तनावपूर्ण

संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव और फायरिंग, हालात बेहद तनावपूर्ण

*संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव और फायरिंग, हालात बेहद तनावपूर्ण*

संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भारी हंगामा हुआ है। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हवाई फायरिंग की तो दूसरी तरफ से भी फायरिंग की गई। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। बता दें कि मस्जिद के सर्वे के लिए सुबह एडवोकेट कमिश्नर पहुंचे थे। उनके साथ डीएम और एसपी भी थे

शहर की शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा पेश किए जाने के बाद दूसरे चरण का सर्वे आज (रविवार) सुबह ही शुरू किया गया था। जैसे ही लोगों को पता लगा मस्जिद की ओर भीड़ पहुंचने लगी सुबह करीब 9:00 बजे भीड़ को हटाने का प्रयास किया गया तो पहले धक्का मुक्की हुई और बाद में भीड़ ने पथराव कर दिया।

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को भगाने का प्रयास किया। बताया जाता है की दूसरी ओर से भी फायरिंग की गई है। स्थिति बेहद तनाव पूर्ण बनी हुई है।