Weather: IMD का अलर्ट...तीन दिन बाद बर्फीली हवाओं से गिरेगा पारा, उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा
*Weather: IMD का अलर्ट...तीन दिन बाद बर्फीली हवाओं से गिरेगा पारा, उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा*
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों के लिए जारी चेतावनी में दिल्ली पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरे की आशंका जताई है। दृश्यता काफी कम होगी। बुधवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य पाया गया है लेकिन अब नीचे आने की संभावना है। उत्तर की ओर से चलने वाली हवा पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार तक कोहरे का विस्तार कर सकती है।
उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवा ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का घनत्व बढ़ा दिया है। दिन के तापमान में गिरावट आती जा रही है। हल्की सर्दी की शुरुआत हो गई है।
*दिल्ली से लेकर भोपाल तक के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी*
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर 23 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके असर से बारिश और बर्फबारी प्रारंभ हो सकती है। 26-27 नवंबर से बर्फीली हवाएं उत्तरी क्षेत्र में चलने लगेंगी। दिल्ली से लेकर भोपाल तक के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
*दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा*
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों के लिए जारी चेतावनी में दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरे की आशंका जताई है। दृश्यता काफी कम होगी। बुधवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य पाया गया है, लेकिन अब नीचे आने की संभावना है। उत्तर की ओर से चलने वाली हवा पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार तक कोहरे का विस्तार कर सकती है।