दिल्ली CM आवास को लेकर नया खुलासा! BJP का आरोप- 'शीश महल' पर लगा है सोने की परत वाला कमोड और वॉश बेसिन
*दिल्ली CM आवास को लेकर नया खुलासा! BJP का आरोप- 'शीश महल' पर लगा है सोने की परत वाला कमोड और वॉश बेसिन*
मुख्यमंत्री आवास में लगाए गए साज-सज्जा औऱ अन्य संसाधन की जांच कराने की मांग की। बीजेपी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधन से अधिक सामान वहां मिले हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि यह सच्चाई सामने लाने की जरूरत है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में खर्च को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सवाल पूछा है। इसे लेकर उन्होंने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही कल बृहस्पतिवार को फिरोजशाह रोड स्थित केजरीवाल के घर का घेराव करने की बात कही है।
*शीश महल’ में बेशुमार सुविधाएं कहां से आईं?- भाजपा*
उन्होंने एक्स पर लिखा, " केजरीवाल के ‘शीश महल’ पर नए खुलासे! पीडब्ल्यूडी के दस्तावेज बताते हैं कि अप्रैल 2022 के बाद वहां कोई काम नहीं हुआ। तो फिर ‘शीश महल’ में बाद में लगी बेशुमार सुविधाएं कहां से आईं? सबसे चौंकाने वाला: सोने की परत वाला कमोड और बेसिन! केजरीवाल इसे ‘शीश महल’ खाली करते समय साथ ले गए। आखिर क्यों? क्या ये सबूत मिटाने की कोशिश थी? केजरीवाल जवाब दो!"