UP ByPolls: मुजफ्फरनगर में हंगामे के बीच SHO ने दिखाई रिवॉल्वर, अखिलेश ने की निलंबित करने की मांग

UP ByPolls: मुजफ्फरनगर में हंगामे के बीच SHO ने दिखाई रिवॉल्वर, अखिलेश ने की निलंबित करने की मांग

*UP ByPolls: मुजफ्फरनगर में हंगामे के बीच SHO ने दिखाई रिवॉल्वर, अखिलेश ने की निलंबित करने की मांग*

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान कुंदरकी करहल और मीरापुर में बवाल की खबरें सामने आई हैं। मीरापुर में पुलिस पर रिवॉल्वर तानकर मतदाताओं को डराने का आरोप लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से SHO को तुरंत निलंबित करने की मांग की है। मीरापुर में मतदान को लेकर सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भी पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान जारी है। इस बीच कुंदरकी से लेकर करहल तक बवाल की खबरें सामने आईं। मीरापुर में भी हंगामे की खबर मिली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो ट्वीट किया है।


वीडियो में दिख रहा है कि ककरौली थाना क्षेत्र के SHO रिवॉल्वर ताने हैं। इसे लेकर अखिलेश यादव ने कहा, 'मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित करे, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं।'

इसके साथ ही उन्होंने इब्राहीमपुर की भी बात उठाई। ट्वीट कर लिखा, 'इब्राहीमपुर में वोट डालने से रोकने के लिए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं भाषा का प्रयोग करनेवाले SHO के ख़िलाफ़ तत्काल निलंबन की कार्रवाई हो।'