G-20 में हिस्सा लेने के बाद ब्राजील से गुयाना पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान ने लगाया गले

G-20 में हिस्सा लेने के बाद ब्राजील से गुयाना पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान ने लगाया गले

*G-20 में हिस्सा लेने के बाद ब्राजील से गुयाना पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान ने लगाया गले*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद अब गुयाना पहुंच गए हैं। वहां पहुंचते ही गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने उनको गले लगा लिया।

पीएम मोदी अपने 5 दिवसीय विदेश दौरे के क्रम में आखिरी यात्रा पर गुयाना पहुंचे हैं। इसके बाद वह भारत लौट आएंगे। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ भी शामिल होंगे।