ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले नाराज हुए एलन मस्क, मंत्रियों के चयन पर जमकर हुआ झगड़ा; चौंकाने वाली रिपोर्ट

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले नाराज हुए एलन मस्क, मंत्रियों के चयन पर जमकर हुआ झगड़ा; चौंकाने वाली रिपोर्ट

*ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले नाराज हुए एलन मस्क, मंत्रियों के चयन पर जमकर हुआ झगड़ा; चौंकाने वाली रिपोर्ट*

अगले साल 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। मगर उससे पहले ही उनके पुराने सहयोगियों और नए दोस्त एलन मस्क के बीच घमासान शुरू हो चुका है। एलन मस्क के बढ़ते प्रभाव से ट्रंप के पुराने सहयोगी परेशान हैं। एक डिनर पार्टी के दौरान ट्रंप के सलाहकार और एलन मस्क के बीच जमकर झगड़ा हुआ। यह विवाद कैबिनेट नियुक्तियों को लेकर हुआ है।

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही उद्योगपति एलन मस्क बेहद नाराज है। दरअसल, यह नाराजगी डोनाल्ड ट्रंप के पुराने करीबियों और इस चुनाव में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले एलन मस्क की बढ़ती ताकत के बाद उभरी है।

पांच नवंबर को डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद एलन मस्क दुनिया के गैर-निर्वाचित सबसे ताकतवर व्यक्ति बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट नियुक्तियों पर एलन मस्क और ट्रंप के काफी लंबे समय से सलाहकार बोरिस एप्सटेन के बीच विवाद छिड़ गया है।

*डिनर पार्टी के दौरान हुआ झगड़ा*

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक यह विवाद पिछले हफ्ते बुधवार को मार-ए- लागो के एक क्लब में डिनर के दौरान सामने आया। सूत्रों के मुताबिक एलन मस्क ने बोरिस एप्सटेन द्वारा चयन किए गए कैबिनेट उम्मीदवारों पर सवाल उठाया। इस पर बोरिस भड़क उठे। एलन मस्क ने बोरिस एप्सटेन पर ट्रंप की निजी निर्णयों को मीडिया पर लीक करने का आरोप भी लगाया।