ईरान में तख्तापलट का प्लान बना रहे ट्रंप! अमेरिका के 'सीक्रेट प्लान' से मिडिल ईस्ट में मची खलबली

ईरान में तख्तापलट का प्लान बना रहे ट्रंप! अमेरिका के 'सीक्रेट प्लान' से मिडिल ईस्ट में मची खलबली

*ईरान में तख्तापलट का प्लान बना रहे ट्रंप! अमेरिका के 'सीक्रेट प्लान' से मिडिल ईस्ट में मची खलबली*

एक समाचार पत्र ने इजरायली अधिकारियों का हवाला देते हुए खुलासा किया कि ट्रंप के करीबी ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई शासन के तख्तापलट की रणनीतिक योजना बना रहे हैं। सूत्रों के हवाले से कहा अमेरिकी योजना बना रहा है कि इजरायल में शांति स्थापित कर ईरान की ताकत को कम किया जाए। पिछले कार्यकाल में ट्रम्प ने ईरान से परमाणु समझौता खत्म किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत के बाद पश्चिम एशिया में खलबली मच गई है। एक तरफ जहां इजरायल ने अकेले हमास, हिजबुल्लाह और ईरान से लोहा ले रखा है।

वहीं,दूसरी ओर एक समाचार पत्र ने इजरायली अधिकारियों का हवाला देते हुए खुलासा किया कि ट्रंप के करीबी ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई शासन के तख्तापलट की रणनीतिक योजना बना रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजशकियन दुनिया के लिए लिबरल चेहरा है, लेकिन ईरान की बागडोर सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के हाथ में हैं। खामेनेई लगातार अमरेका को चुनौती दे रहे हैं।