महाराष्ट्र में अघाड़ी भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा खिलाड़ी, विकास को रोकने में इनकी पीएचडी', पीएम मोदी ने साधा निशाना

महाराष्ट्र में अघाड़ी भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा खिलाड़ी, विकास को रोकने में इनकी पीएचडी', पीएम मोदी ने साधा निशाना

*महाराष्ट्र में अघाड़ी भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा खिलाड़ी, विकास को रोकने में इनकी पीएचडी', पीएम मोदी ने साधा निशाना*

महाराष्ट्र के चिमूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अघाड़ी को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा खिलाड़ी बताया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास को बाधा पहुंचाने में डबल पीएचडी कर रखी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के चिमूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधा। उन्होंने अघाड़ी को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा 'खिलाड़ी' करार दिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की पार्टी पर महाराष्ट्र के विकास में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। आगे कहा कि महा विकास अघाड़ी ने विकास परियोजनाओं को रोकने, लटकाने और भटकाने में पीएचडी की है।

*कांग्रेस ने डबल पीएचडी की*

चंद्रपुर के चिंबूर में पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र का तेज विकास अघाड़ी वालों की बस बात नहीं है। एमवीए ने केवल कामों पर ब्रेक लगाने में पीएचडी की है। काम को अटकाना, लटकाना और भटकाना।" पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डबल पीएचडी की है। विकास कार्यों में ब्रेक लगाने की कांग्रेस विशेषज्ञ है। ये कांग्रेस वाले तो इसमें एक्सपर्ट हैं। ढाई साल में इन्होंने हर विकास के प्रोजेक्ट को रोकने की कोशिश है। अघाड़ी वाले भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।"

*महायुति सरकार में दोगुनी होगी विकास की रफ्तार*

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र अगले पांच साल में महाराष्ट्र के 'विकास की गारंटी' बन जाएगा। महायुति के साथ-साथ केंद्र में एनडीए सरकार का मतलब महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार है, यानी विकास की दोगुनी गति होगी। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं महाराष्ट्र भाजपा को बधाई देना चाहता हूं, जिसने एक अद्भुत घोषणापत्र जारी किया है। इसमें हमारी बेटियों और बहनों, किसानों, देश की युवा शक्ति और महाराष्ट्र के विकास के लिए कई अद्भुत संकल्प किए गए हैं।