Onion Prices Hike: दिल्ली में फिर रुलाने लगा प्याज, जानिए कितने रुपये में बिक रहा और अब क्यों आई बड़ी उछाल?

Onion Prices Hike: दिल्ली में फिर रुलाने लगा प्याज, जानिए कितने रुपये में बिक रहा और अब क्यों आई बड़ी उछाल?

*Onion Prices Hike: दिल्ली में फिर रुलाने लगा प्याज, जानिए कितने रुपये में बिक रहा और अब क्यों आई बड़ी उछाल?*

राजधानी दिल्ली में प्याज के दाम फिर रुलाने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में कई बड़े शहरों में प्याज की कीमतें काफी बढ़ गई हैं जिससे ग्राहक परेशान हैं। थोक बाजारों में प्याज की कीमत 40-60 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। कुछ शहरों में तो प्याज की कीमतें दोगुनी हो गई हैं।

महाराष्ट्र से प्याज की आवक नगण्य होने के बाद प्याज के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आजादपुर मंडी में अलवर (राजस्थान) के प्याज के अच्छी-खासी आवक के बाद थोक के दाम नरमी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद भी प्याज महंगा बिक रहा है।

*अगले कुछ दिन में अलवर से बंपर आवक का अनुमान*

रोहिणी में सप्ताहभर से प्याज 60-80 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है, जबकि सोमवार को आजादपुर मंडी के थोक भाव में 10 से 15 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों मेें यहां अलवर से प्याज की बंपर आवक का अनुमान है।इससे प्याज के दाम नीचे आ सकते हैं।

*60 रुपये से लेकर 80 रुपये किलो बिकी प्याज*

आजादपुर मंडी में बीते शनिवार को प्याज 40-60 रुपये प्रति किलो बिकी थी और बाजार में प्याज का दाम 60-80 रुपये प्रति था। सोमवार को थोक भाव घटकर 30 से 45 रुपये प्रति किलो हो गया, लेकिन बाजार तक यह राहत नहीं पहुंची। रोहिणी की रजा सब्जी मंडी मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में आज भी प्याज 60 रुपये से लेकर 80 रुपये किलो ही बिकी