Weather Update: दिल्ली-NCR में अब आने वाली है ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश को लेकर जानें IMD का पूर्वानुमान

Weather Update: दिल्ली-NCR में अब आने वाली है ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश को लेकर जानें IMD का पूर्वानुमान

*Weather Update: दिल्ली-NCR में अब आने वाली है ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश को लेकर जानें IMD का पूर्वानुमान*

दिल्ली-NCR में जल्द ही ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके असर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी तापमान में गिरावट होगी और हवा में ठंडक महसूस होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी सुबह और रात के समय हल्का कोहरा व स्मॉग देखने को मिल सकता है। जानिए मौसम का पूरा हाल इस रिपोर्ट में।

नई दिल्ली। फिलहाल भले ही मौसम में गर्माहट बनी हुई हो, लेकिन तीन चार दिन में हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार एक दो दिन के बाद पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पहाड़ों पर ऊपर की ओर हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं।

ऐसा होने के एक दो दिन बाद इसका प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। तापमान में आंशिक गिरावट होगी तो हवा में भी ठंडक महसूस होने की उम्मीद है।

*आज कैसा रहेगा मौसम*

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी सुबह और रात के समय हल्का कोहरा व स्मॉग देखने को मिल सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।