*चुनाव जीतते ही ट्रंप का बड़ा कदम; पुतिन को किया फोन, यूक्रेन में जंग खत्म करने पर चर्चा*
*चुनाव जीतते ही ट्रंप का बड़ा कदम; पुतिन को किया फोन, यूक्रेन में जंग खत्म करने पर चर्चा*
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों के बीच यूक्रेन में जंग समाप्त करने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ-साथ ट्रंप और पुतिन ने कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह दावा किया गया है। हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने दुनिया के 70 से अधिक नेताओं से बात की है। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल हैं।