Cylinder Blast: दिल्ली के सुल्तानपुरी में सिलेंडर फटने से घर गिरा, एक महिला की मौत; दूसरी अस्पताल में भर्ती
*Cylinder Blast: दिल्ली के सुल्तानपुरी में सिलेंडर फटने से घर गिरा, एक महिला की मौत; दूसरी अस्पताल में भर्ती*
दिल्ली के अमन विहार में सिलेंडर फटने से एक घर गर गिया। घर के मलबे में आठ माह की गर्भवती दब गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच गई। महिला को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस पता लगा रही है कि कहीं मलबे में और भी तो लोग नहीं दबे हैं।
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक मकान में सिलेंडर फट गया। धमाका जोरदार होने से घर की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की शिनाख्त 24 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पास के ही संजय गांधी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। इस हादसे में दो मंजिला मकान का आधा हिस्सा गिर गया। मलबा हटाने का काम देर रात तक जारी रहा।
*घर के बाकी लोग थे बाहर*
जानकारी के अनुसार, सुमित परिवार के साथ सुल्तानपुरी के कृष्ण विहार में रहते हैं। जो पेशे से कार मैकेनिक हैं। शनिवार दोपहर करीब 3 15 बजे मकान के भूतल पर सुमित की पत्नी रजनी और उनकी ननद 20 वर्षीय रेणू मौजूद थीं। बाकी अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे।