जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर
*जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर*
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। रामपोरा राजपोरा के ऊपरी इलाकों में हुई मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। सोपोर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले कल ही सोपोर में दो आतंकी को मार गिराया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हो गई।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ स्थल पर 22 आरआर और सोपोर पुलिस तैनात है। सोपोर के रामपोरा राजपोरा के ऊपरी इलाकों में मुठभेड़ हुई है।
इस दौरान जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक आतंकी को ढेर कर दिया है। दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। ऑपरेशन जारी है। इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने पर जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ने आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया।
बता दें कि पांच दिन में उत्तर कश्मीर में चौथी मुठभेड़ है और चार आतंकी इससे पूर्व मारे जा चुके हैं। उत्तरी कश्मीर में फिर से आतंकी नेटवर्क खड़ा रहने की साजिश हो रही है। उसके बाद से यहां अभियान तेज हुए हैं।
*शनिवार शाम को दो आतंकी हुए थे ढेर*