*Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, पांच की मौत; 15 घायल*

*Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, पांच की मौत; 15 घायल*

*Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, पांच की मौत; 15 घायल*

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि चालक ने कहीं पर शराब का सेवन भी कर लिया था

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात टूरिस्ट बस खड़े डंपर में घुस गई। जिससे महिला सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं 20 घायल हैं, उनमें से छह की हालत गंभीर है। सभी को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


बस में सवार लोग मथुरा में बालक का मुंडन करवा कर लखनऊ लौट रहे थे। घटना में बालक के पिता की भी मृत्यु हुई है। घटना के समय बस का चालक नशे में था।

*मुंडन करवाने मथुरा गया था परिवार*

लखनऊ से बच्चे का मुंडन करवाने मथुरा गया परिवार रात को लौट रहा था। 10:30 बजे नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 49 पर उनकी बस (यूपी 32 डब्ल्यूएन 1966) डंपर से टकरा गई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। सूचना पर एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को निकाल कर 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने का कार्य शुरू हुआ। अंधेरा होने से पुलिस टीम को परेशानी हुई।

*कंटेनर लेकर चालक भाग गया*

घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ विनीत कुमार और नसीरपुर इंस्पेक्टर राजीव राघव को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने 49 वर्षीय कल्पना, 49 वर्षीय असीता, 31 वर्षीय रीनल, 38 वर्षीय रेखा, डेढ़ वर्षीय परसा पटेल निवासीगण हिंगराज, गुजरात, 60 वर्षीय राधा बेन, 16 वर्षीय वेद भंडारी, 38 वर्षीय निशा, नौ महीने का रियान, 15 वर्षीय हनी, 12 वर्षीय रिद्धि, एक वर्षीय जियांशी, आठ वर्षीय ग्रेसी और 13 वर्षीय युग निवासीगण सिल्वासा, दादर नगर हवेली, ट्रैवलर चालक मनीष निवासी मरोली थाना ऊमरगांव जिला बलसाड़ गुजरात को ग्रामीणों की मदद से गाड़ी से निकलवा कर जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। ट्रामा सेंटर से रीनल, उनके पति विराट, जियांशी और राधा बेन को सैफई पीजीआइ और कल्पना को आगरा रेफर कर दिया गया। घटना में युग, परसा पटेल की ट्रामा सेंटर पर और राधा बेन की सैफई पीजीआई में मृत्यु हो गई।।