कनाडाई नेता प्रतिपक्ष पॉलिवेयर बोले- मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य

कनाडाई नेता प्रतिपक्ष पॉलिवेयर बोले- मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य

*कनाडाई नेता प्रतिपक्ष पॉलिवेयर बोले- मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य*

कनाडा के ब्रैंप्टन में हिंदू सभा मंदिर में हमले की दुनियाभर के नेताओं ने निंदा की है। पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद कनाडा के नेता प्रतिपक्ष ने भी इसका कड़े शब्दों में विरोध किया है।

कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियर पॉलिवेयर कनाडा के नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ब्रैंप्टन में हिंदू महासभा मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है। कनाडा को सभी धर्मावलंबियों को धार्मिक रीति रिवाज अपनाने की स्वतंत्रता है। हम इस हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं।

*खालिस्तान समर्थकों ने सीमा पार कर दी : चंद्र आर्य*

 कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के सांसद चंद्र आर्य ने कहा, कनाडाई खालिस्तान समर्थकों ने सीमा पार कर दी है। हमला दिखाता है कि कनाडा में उग्रवाद कितना बढ़ गया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत खालिस्तान समर्थकों को खुली छूट मिली हुई है। हिंदू-कनाडाई लोगों को अपनी रक्षा के लिए आगे आना चाहिए और अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए।

*हमारे नेता हिंदुओं की रक्षा में विफल: केविन*

टोरंटो के सांसद केविन वुओंग ने कहा, हमारे देश के नेता हिंदुओं की रक्षा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा, हिंदू कैनेडियाई लोगों को पर हमले देखना बेहद चिंताजनक है। कनाडा कट्टरपंथियों और खालिस्तानियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। ट्रूडो के प्रतिद्वंद्वी पोलीव्रे ने भी हमले की निंदा करते हुए हिंसा का विरोध किया है

*पीएम मोदी ने की निंदा*

कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इसी तरह से हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भयावह हैं। इस प्रकार की हिंसा कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती।