दिल्ली के द्वारका में आतिशबाजी के कारण बड़ा हादसा, DTC बस में लगी आग; दो लोग झुलसे

दिल्ली के द्वारका में आतिशबाजी के कारण बड़ा हादसा, DTC बस में लगी आग; दो लोग झुलसे

*दिल्ली के द्वारका में आतिशबाजी के कारण बड़ा हादसा, DTC बस में लगी आग; दो लोग झुलसे*

द्वारका के छावला इलाके में गुरुवार शाम एक बस में ले जा रहे कुछ पटाखों में आग लगने से एक व्यक्ति और उसका सह-यात्री झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारी ने कहा पूछताछ करने पर पता चला कि वह व्यक्ति थोड़ी मात्रा में पटाखे ले जा रहा था जिससे बस में आग लग गई।

द्वारका के छावला इलाके में गुरुवार शाम एक बस में ले जा रहे कुछ पटाखों में आग लगने से एक व्यक्ति और उसका सह-यात्री झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

अधिकारी ने कहा, "पूछताछ करने पर पता चला कि वह व्यक्ति थोड़ी मात्रा में पटाखे ले जा रहा था, जिससे बस में आग लग गई। इसमें वह और उसके बगल में बैठा एक सहयात्री झुलस गया।" उन्होंने कहा कि अभी तक विस्फोट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया है और आगे की जांच जारी है।

*छावला थाने में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली*

दिल्ली पुलिस के द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा कि गुरुवार को छावला पुलिस स्टेशन में आग लगने की एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी।