न्यूयॉर्क के इस खास भवन पर भी दिवाली की रोशनी, 'ओम जय जगदीश' की मंगल ध्वनि से भक्तिमय बना माहौल

न्यूयॉर्क के इस खास भवन पर भी दिवाली की रोशनी, 'ओम जय जगदीश' की मंगल ध्वनि से भक्तिमय बना माहौल

*न्यूयॉर्क के इस खास भवन पर भी दिवाली की रोशनी, 'ओम जय जगदीश' की मंगल ध्वनि से भक्तिमय बना माहौल*

दिवाली के त्योहार को लेकर न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग दिवाली की दीप और शुभकामनाओं के साथ जगमगा उठी। इसके साथ ही इमारत में प्रर्थना के लिए ओम जय जगदीश हरे की आरती की मंगल ध्वनि से महौल भक्तिमय बना रहा।

गुरुवार को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिवाली का जश्न मनाया गया। वहीं दिवाली की रोशनी की तेज अमेरिका में खास तौर पर देखने को मिली। जहां न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग दिवाली की दीप और शुभकामनाओं के साथ जगमगा उठी। जिसको लेकर न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि जगमगाती रोशनी अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।

*भारतीय दूतावास ने किया सोशल मीडिया पोस्ट*

 न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि दिवाली मनाने के लिए प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जगमगाती नारंगी रंग की रोशनी से जगमगा उठी, जो अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। बता दें कि इससे एक दिन पहले इजरायल के विदेश मंत्री इस्राइल कैट्ज ने दिवाली के शुभ अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर को शुभकामनाएं दीं।

*अमेरिकी राजदूत ने मनाई दिवाली*

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने रोशनी के त्यौहार को मनाने के लिए एक्स पर हार्दिक संदेश साझा किए। उन्होंने कहा कि इस दिवाली, मिशन इंडिया में भारतीय और अमेरिकी ये दीये बांट रहे हैं जो सभी को खुशी और आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साथ उत्सव में शामिल हों क्योंकि हम संगीत, नृत्य, उत्सव की खुशी और कृतज्ञता के साथ रोशनी के त्यौहार का जश्न मना रहे हैं।

*व्हाउइट हाउस में ओम जय जगदीश हरे की गुंज*

इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया। जिसमें दिवाली समारोह के हिस्से के रूप में व्हाइट हाउस के सैन्य बैंड द्वारा ओम जय जगदीश हरे प्रार्थना की गई।