क्या 5 साल में 7 साल बढ़ गई हेमंत सोरेन की उम्र? चुनाव के बीच BJP नेता का दावा*

क्या 5 साल में 7 साल बढ़ गई हेमंत सोरेन की उम्र? चुनाव के बीच BJP नेता का दावा*

*क्या 5 साल में 7 साल बढ़ गई हेमंत सोरेन की उम्र? चुनाव के बीच BJP नेता का दावा*

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र पांच साल में सात साल बढ़ने से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने निर्वाची पदाधिकारी से शिकायत की है। हेमंत सोरेन की जमीन की कीमत में भी अंतर को लेकर सवाल उठाए गए हैं। 2019 में 10 लाख रुपये बताई गई जमीन की कीमत इस बार चार लाख 45 हजार रुपये बताई गई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की उम्र पांच साल के ही अंतराल में सात साल बढ़ गई है। 2019 में उनके नामांकन पत्र में उनकी उम्र 42 साल बताई गई थी, लेकिन इस साल नामांकन पत्र में उनकी उम्र 49 साल बताई गई है। बरहेट से भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने इस आशय की शिकायत निर्वाची पदाधिकारी गौतम भगत से की है।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ने हेमंत सोरेन की जमीन की कीमत पर भी सवाल उठाए हैं। गमालियल का कहना है कि हेमंत ने बोकारो के जरीडीह में स्थित अपनी 43,560 वर्गफीट जमीन का खरीद मूल्य 2019 में 10 लाख रुपये बताया था, जबकि इस बार उसकी कीमत मात्र चार लाख 45 हजार रुपये बताई गई है।

*हेमंत सोरेन ने 2019 के चुनाव के दौरान...'*

भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि हेमंत सोरेन ने 2019 के चुनाव के दौरान नामांकन फॉर्म में केस नंबर जीआर 1208/2014 का उल्लेख किया था, लेकिन इस बार के नामांकन में इसका कोई उल्लेख नहीं है। उनका कहना है कि 2019 के नामांकन फॉर्म में अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम एक मारुति सियाज कार (निबंधन संख्या जेएच 01बीडब्लू 7580) का उल्लेख किया गया था, लेकिन इस बार इसका उल्लेख नहीं है, जबकि उक्त गाड़ी आज भी उनकी पत्नी के नाम से है।

हेमंत का नामांकन रद करने की मांग