सेक्टर-74 के बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिशियन की मौत
*सेक्टर-74 के बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिशियन की मौत;*
नोएडा के सेक्टर 74 में बैंक्वेट हॉल में बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लगने से एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दस मिनट में अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इलेक्ट्रिशियन की पहचान प्रवेंद्र के रूप में हुई है।
सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लग गयी। 15 गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया। हादसे में इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गयी।
*तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू*
अग्निशमन विभाग को सुबह करीब साढ़े तीन बजे बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना मिली थी। दस मिनट में अग्निशमन टीम गाड़ियों संग मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाना शुरू किया। ढाई से तीन घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग के दौरान बैंक्वेट हॉल के एक स्टॉफ की मौत हो गयी।