दीवाली से पहले थमी दिल्ली, कई जगहों पर भीषण ट्रैफिक जाम
*दीवाली से पहले थमी दिल्ली, कई जगहों पर भीषण ट्रैफिक जाम*
धनतेरस की खरीदारी के कारण दिल्ली में मंगलवार को भारी जाम लग गया। वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की भीड़ के कारण शहर के लगभग सभी इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कनॉट प्लेस गुरुग्राम और दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लोग जाम से जूझते रहे। सदर बाजार में सबसे अधिक भीड़ देखी गई जिससे आस-पास की सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहा।
नई दिल्ली। मंगलवार को धनतेरस के कारण बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने घरों से बाहर निकले, जिससे वाहन चालकों व पैदल यात्रियों की भीड़ के कारण दोपहर बाद दिल्ली के अमूमन सभी इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुआ। लोगों को देर रात तक भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।
कनॉट प्लेस में शाम के बाद से भीषण जाम लगा हुआ है। गुरुग्राम और दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लोग जाम से जूझ रहे हैं। दिल्ली नोएडा दिल्ली फ्लाईवे पर भी जाम लगा हुआ, वाहनों रेंग-रेंग कर चल रे हैं।