रूस ने यूक्रेन के ठिकानों पर 1100 बम दागे, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया निर्देशित हवाई हमला

रूस ने यूक्रेन के ठिकानों पर 1100 बम दागे, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया निर्देशित हवाई हमला

*रूस ने यूक्रेन के ठिकानों पर 1100 बम दागे, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया निर्देशित हवाई हमला*

यूक्रेन युद्ध शुरू हुए 32 महीने से अधिक बीत चुके हैं। इसके बावजूद भी संघर्ष रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब रूस ने यूक्रेन पर फिर से हमले तेज कर दिए हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को दावा किया है कि रूस ने पिछले सप्ताह यूक्रेन पर 1100 से अधिक निर्देशित हवाई बम दागे हैं।

इसके अलावा, 560 से अधिक स्ट्राइक ड्रोन और विभिन्न प्रकार की लगभग 20 मिसाइलों की बौछार की है।


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि रूस यूक्रेन के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई बंद नहीं कर रहा है। रोजाना, वह विभिन्न प्रकार के हथियारों का उपयोग करके हमारे लोगों, शहरों और गांवों के खिलाफ आक्रामकता शुरू करता है। इस सप्ताह, रूस ने 1100 से अधिक निर्देशित हमले किए हैं। इनमें हवाई बम, 560 से अधिक स्ट्राइक ड्रोन और विभिन्न प्रकार की लगभग 20 मिसाइलें शामिल हैं।

*सेना और नागरिकों का जताया आभार*

उन्होंने कहा कि मैं सेना और उन नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जो यूक्रेनियों को रूसी हमलों से बचाने के लिए दिन-रात सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन दुश्मन के मंसूबे को नाकाम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि हम दुश्मन को रोकने, यूक्रेन को मजबूत करने और देश के नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

*हिंसक संघर्ष की शुरुआत 24 फरवरी 2022 को हुई*

रूस-यूक्रेन के बीच हिंसक संघर्ष 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था। इस लड़ाई में अब तक हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं। शुरुआत में रूस ने इसे विशेष सैन्य कार्रवाई का नाम दिया था। दोनों देशों के टकराव को लेकर भारत समेत कई देशों ने चिंताई जताई है और लगातार संघर्ष विराम का आह्वान भी किया जा रहा है।