रबींद्रनाथ के संगीत की जगह बंगाल में सुनाई दे रही बमों की आवाज', कोलकाता में बोले अमित शाह

रबींद्रनाथ के संगीत की जगह बंगाल में सुनाई दे रही बमों की आवाज', कोलकाता में बोले अमित शाह

*रबींद्रनाथ के संगीत की जगह बंगाल में सुनाई दे रही बमों की आवाज', कोलकाता में बोले अमित शाह*

मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है और कहा कि बंगाल में अब रबींद्रनाथ के संगीत की जगह बमों की आवाज सुनाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2026 में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ पूर्णतया समाप्त होगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में 2026 में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ पूर्णतया समाप्त होगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बांग्लादेश से बंगाल में हो रही घुसपैठ पर सख्त रवैया अपनाते हुए राज्य की जनता से 2026 में 'परिवर्तन' लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आई तो घुसपैठ को रोक देगी।

रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के आइसीपी पेट्रापोल में नए यात्री टर्मिनल भवन व मैत्री द्वार का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में शाह ने कहा, 'बंगाल में व्याप्त अशांति की जड़ घुसपैठ है। घुसपैठ बंद होने पर ही यहां शांति बहाल होगी। 2026 (अगले बंगाल विधानसभा चुनाव) में राज्य में परिवर्तन लाएं। भाजपा सत्ता में आने पर घुसपैठ रोक देगी।'

*बंगाल में सिंडिकेट की गुंडागर्दी: शाह*

शाह ने आगे कहा, 'बंगाल में सिंडिकेट की गुंडागर्दी चल रही है। संदेशखाली से आरजी कर (अस्पताल) तक कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बंगाल में महिलाओं के सम्मान को तार-तार कर दिया जाता है। ऐसी घटनाओं को भाजपा ही रोक सकती है।'

*मृत महिला डॉक्टर के माता-पिता से नहीं मिले शाह*

कोलकाता आने पर भी शाह ने आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी की शिकार हुई जूनियर महिला डॉक्टर के माता-पिता से मुलाकात नहीं की। बंगाल भाजपा नेतृत्व ने इसका कारण शाह का व्यस्त कार्यक्रम बताया है। दूसरी तरफ माकपा ने इसे लेकर शाह की आलोचना की है। मालूम हो कि मृतका के पिता ने कुछ दिन पहले शाह को ईमेल भेजकर मिलने की इच्छा जताई थी