बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ से कई लोग घायल, दीवाली से पहले घर जाने की जद्दोजहद में उमड़ी भीड़

बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ से कई लोग घायल, दीवाली से पहले घर जाने की जद्दोजहद में उमड़ी भीड़

*बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ से कई लोग घायल, दीवाली से पहले घर जाने की जद्दोजहद में उमड़ी भीड़*

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से 9 लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रविवार सुबह भारी भीड़ जमा थी। यूपी-बिहार और अन्य राज्यों में जाने के लिए लोग दीवाली के त्योहार पर अपने घरों की ओर निकल रहे थे।

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से रविवार सुबह भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से 9 लोग घायल है। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*स्टेशन पर थी यात्रियों की जबरदस्त भीड़*

बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रविवार सुबह भारी भीड़ जमा थी। यूपी-बिहार और अन्य राज्यों में जाने के लिए लोग दीवाली के त्योहार पर अपने घरों की ओर निकल रहे थे। इस दौरान भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस कारण 9 लोग घायल हो गए थे।

ट्रेन नंबर 22921, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ की वजह से प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मच गई। ट्रेन पर चढ़ने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे, जिसकी वजह से भीड़ असंतुलित हो गई।