तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, पांच लोगों की मौत, 22 लोग घायल; मंत्रियों ने की निंदा
*तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, पांच लोगों की मौत, 14 लोग घायल; मंत्रियों ने की निंदा*
तुर्किये की राजधानी में आतंकी हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी अंकारा में ये आतंकी हमला तुर्किये एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी 'तुसास' के परिसर में हुआ है। इस आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं।
हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन की तरफ से इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। ये हमला ऐसे समय में हुआ जब तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप अर्दोआन ब्रिक्स समिट में शिरकत करने के लिए रूस के कजान में थे।
*तुर्किये के आंतरिक मंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट*
हमले की शिकार यह कंपनी अंकारा से 28 किलोमीटर दूर स्थित है। तुर्किये के आंतरिक मंत्री अली येरलिकया ने कहा कि तुर्किये एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी TUSAS के परिसर पर हुए हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम दो हमलावरों की मौत हो गई। अली येरलिकया ने राजधानी अंकारा के बाहरी इलाके में मौजूद तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज पर हुए हमले के बारे में और जानकारी नहीं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज अंकारा कहरामनकाज़ान सुविधाओं के खिलाफ एक आतंकवादी हमला किया गया।
वहीं, कजान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान अर्दोआन ने कहा, हमारे पांच लोग शहीद हुए हैं और 14 घायल हैं। मैं इस जघन्य आतंकी हमले की निंदा करता हूं। पुतिन ने भी हमले में मारे गए लोगों को लेकर संवेदना व्यक्त की।
सोशल मीडिया पर चल रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि विमानन कंपनी के भीतर दो हथियारबंद शख्स हैं। टेलीविजन पर प्रसारित हमले की तस्वीरों में सादे कपड़ों में एक व्यक्ति एक बैग लेकर और दूसरा असॉल्ट राइफल पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, तुर्किये सुरक्षा बलों के मौके पर पहुंचने