ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इस दिन घोषित हो सकती है भारतीय टीम, चेतेश्वर पुजारा का नाम भी दौड़ में शामिल?
*ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इस दिन घोषित हो सकती है भारतीय टीम, चेतेश्वर पुजारा का नाम भी दौड़ में शामिल?*
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति अगर उनके अनुभव पर जाए तो पुजारा का चयन संभव है।घरेलू टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे भारतीय अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों पर कंगारू गेंदबाजों के पसीने ला दिए थे। पुजारा कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन भारतीय सीनियर टीम के चयनकर्ता इस अनुभवी खिलाड़ी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में चुन सकते हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए 28 अक्तूबर को टीम घोषित कर सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति अगर उनके अनुभव पर जाए तो पुजारा का चयन संभव है। इस 36 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 383 गेंदों पर 234 रनों की पारी खेली थी और बताया था कि उनमें रन बनाने की भूख अभी भी बाकी है।
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर है पुजारा का रिकॉर्ड*
पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है और वह 2018-19 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। पुजारा ने उस दौरे में 1258 गेंदों का सामना किया था और कुल 521 रन बनाए थे। इसके तीन साल बाद पुजारा एक बार फिर भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 928 गेंदों का सामना किया और 271 रन बनाए थे। पुजारा पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों के सामने दीवार की तरह खड़े रहे हैं। पुजारा ने अंतिम बार भारत के लिए पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला खेला था। इसके बाद से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं।
*शमी को मिलेगा मौका?*
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की है, लेकिन आवेश खान और यश दयाल जैसे खिलाड़ी भी दौड़ में शामिल हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में खुद को फिट बताया था, लेकिन वह शायद ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएं जिस कारण शमी सीरीज के शुरुआती हिस्से से बाहर रह सकते हैं।