न्यूजीलैंड से पहला टेस्ट हारते ही केएल राहुल नहीं बल्कि खत्म हुआ इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, पुणे टेस्ट से बाहर होना तय
*न्यूजीलैंड से पहला टेस्ट हारते ही केएल राहुल नहीं बल्कि खत्म हुआ इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, पुणे टेस्ट से बाहर होना तय*
टीम इंडिया (Team India) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद अब टीम मैनेजमेंट ने आत्ममंथन शुरू कर दिया है। टीम मैनेजमेंट जल्द ही टीम में बदलाव करके जीत की राह पर वापस आना चाहेगी।
न्यूजीलैंड ने इंडिया को 36 सालों के बाद टीम इंडिया को भारत में कोई टेस्ट मैच में हराया है। टेस्ट मैच हारने के बाद राहुल को टीम से बाहर करने की मांग की थी लेकिन टीम इंडिया राहुल की जगह इस खिलाड़ी को बाहर करने जा रही है।
*मोहम्मद सिराज हो सकते है बाहर*
आपको बता दें, कि टीम इंडिया जिस खिलाडी को बाहर करने की सोच रही है वो मोहम्मद सिराज हो सकते है। सिराज पिछले कुछ समय से लगातार ख़राब फॉर्म से जूझ रहे है और उन्होंने पहले टेस्ट मैच में भी बिलकुल साधारण सी गेंदबाजी की थी जिसके बाद टीम मैनेजमेंट उनको बाहर करने का फैसला कर सकती है।
सिराज की ख़राब फॉर्म एक चिंता का विषय भी है क्योंकि टीम इंडिया को इस साल के अंत में बॉर्डर गावस्कर सीरीज खेलनी है जिसमें सिराज का फॉर्म में वापसी करना बहुत जरुरी है। इस बॉर्डर गावस्कर में टीम इंडिया एक बार फिर तेज गेंदबाजों के चोटिल होने से जूझ रही है जिसकी वजह से सिराज को फॉर्म में वापस आना महत्वपूर्ण है।
*आकाशदीप को मिल सकता है मौका*
टीम मैनेजमेंट सिराज को बाहर करके आकाशदीप को मौका दे सकती है। आकाशदीप को जितने भी मौके मिले है उनमे आकाशदीप ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दो तेज गेंदबाजों को खिलाने की वजह से आकाशदीप को बाहर कर दिया गया था। परंतु सिराज की फॉर्म और टीम इंडिया की हार ने शायद आकाशदीप के लिए दरवाजा खोल सकती है