पुतिन खत्म कर देंगे अमेरिका की दादागिरी! US डॉलर का वर्चस्व तोड़ने के लिए क्या प्लान बना रहा रूस?
*पुतिन खत्म कर देंगे अमेरिका की दादागिरी! US डॉलर का वर्चस्व तोड़ने के लिए क्या प्लान बना रहा रूस?*
रूस की मेजबानी में आयोजित ब्रिक्स नेताओं के 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन ने कहा कि एक साझा ब्रिक्स मुद्रा के लिए अभी समय नहीं आया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 10 देशों का समूह डिजिटल मुद्रा के उपयोग की संभावना तलाश रहा है जिसके लिए उनका देश भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
मॉस्को। मॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स समूह को पश्चिमी प्रतिबंधों से मुक्त स्विफ्ट जैसी सीमा-पार भुगतान प्रणाली की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। उन्होंने साथ ही अमेरिकी डॉलर के वर्चस्व को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर दिया।