US Election: 'आप राष्ट्रपति बनने के लिए फिट तो हैं', कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव से पहले साधा निशाना*
*US Election: 'आप राष्ट्रपति बनने के लिए फिट तो हैं', कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव से पहले साधा निशाना*
कमला हैरिस रविवार को 60 साल की हो गई और वहीं डोनाल्ड ट्रंप 78 साल के हैं। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। इस बीच हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव से पहले हमला बोला है और कहा कि वह एक मुश्किल जिम्मेदारी यानी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए फिट नहीं लग रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में तीन हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। कमला हैरिस रविवार को 60 साल की हो गई और वहीं डोनाल्ड ट्रंप 78 साल के हैं। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।हैरिस ने इस बीच डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है और कहा कि वह एक मुश्किल जिम्मेदारी यानी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए फिट नहीं लग रहे हैं।
चुनाव दिवस से केवल दो हफ्ते पहले, डेमोक्रेटिक उपाध्यक्ष और रिपब्लिकन अरबपति एक भयंकर दौड़ में हैं। वहीं सामने आए सर्वेक्षणों से पता चलता है कि दोनों प्रभावी रूप से बराबरी पर हैं।