जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, गोलीबारी में 7 मजदूरों की मौत; अमित शाह बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
*जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, गोलीबारी में 7 मजदूरों की मौत; अमित शाह बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी*
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकी हमले में सात मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार मजदूरों के घायल होने की सूचना है। बता दें कि यह हमला सोनमर्ग के गगनगीर इलाके में हुई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर इस आतंकी हमले की निंदा की है। हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में घेराबंदी की गई है।
श्रीनगर। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला की तलहट्टी में स्थितग गगनगीर सोनमर्ग में रविवार को आतंकियों ने जैडमोढ़ सुरंग परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के शिविर पर हमला किया। इस हमले में सात श्रमिकों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हुए हैं।
सभी घायलों को उपचार के लिए शेर-ए- कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान सौरा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस व सेना ने श्रमिकों के शिविर और उसके साथ सटे इलाके की घेराबंदी कर, आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रही है।