Maharashtra BJP List: पुराने चेहरों पर भरोसा, 13 महिला उम्मीदवार; भाजपा की पहली लिस्ट में क्या है खास?
*Maharashtra BJP List: पुराने चेहरों पर भरोसा, 13 महिला उम्मीदवार; भाजपा की पहली लिस्ट में क्या है खास?*
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में पार्टी ने 99 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। पहली सूची जाहिर कर भाजपा ने राज्य के अन्य दलों पर भी बाजी मार ली है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में सीट बंटवारे का मसला करीब-करीब सुलझ चुका है।
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 71 पुराने विधायकों को टिकट मिला है। इस सूची 13 महिला उम्मीदवारों सहित उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के नाम शामिल हैं।
विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जाहिर कर भाजपा ने राज्य के अन्य दलों पर भी बाजी मार ली है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में सीट बंटवारे का मसला करीब-करीब सुलझ चुका है।