अमेरिका के संविधान की 237 साल पुरानी कॉपी, 11 मिलियन डॉलर में हुई नीलाम

अमेरिका के संविधान की 237 साल पुरानी कॉपी, 11 मिलियन डॉलर में हुई नीलाम

*अमेरिका के संविधान की 237 साल पुरानी कॉपी, 11 मिलियन डॉलर में हुई नीलाम*

USA गुरुवार को अमेरिका के संविधान की एक कॉपी की नीलामी की गई जो कि 11 मिलियन डॉलर से भी अधिक में बिकी। इसकी खासियत यह है कि यह संविधान की मूल प्रतियों में से एक है जिसे 1787 में छापा गया था। यानी तकरीबन 237 साल पहले। इसकी नीलामी 1.1 मिलियन डॉलर से शुरू हुई थी जो कि जल्द ही 9 मिलियन तक पहुंच गई

अमेरिका के संविधान की एक दुर्लभ प्रति नीलामी में 11 मिलियन डॉलर से भी अधिक में बिकी। संविधान की इस प्रति को 1787 में छापा गया था। गुरुवार को इसकी लाइव नीलामी की गई थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए एक खरीदार की ओर से उच्चतम बोली $9 मिलियन लगाई गई थी, जिसमें प्रीमियम शुल्क और टैक्स शामिल नहीं है। हालांकि, खरीदार की पहचान का खुलासा नहीं किया गया था। नीलामी का आयोजन ब्रंक ऑक्शन्स द्वारा किया गया था।