Candidates List 2024: पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों के नाम का एलान; पढ़ें कहां से चुनाव लड़ेंगे देवेंद्र फडणवीस?

Candidates List 2024: पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों के नाम का एलान; पढ़ें कहां से चुनाव लड़ेंगे देवेंद्र फडणवीस?

*Candidates List 2024: पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों के नाम का एलान; पढ़ें कहां से चुनाव लड़ेंगे देवेंद्र फडणवीस?*

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। वहीं रविवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 99 उम्मीदवारों के नाम हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। संजय मुकंद केलकर को ठाणे विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 99 उम्मीदवारों के नाम हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट विविधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।


 संजय मुकंद केलकर ठाणे विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। रवींद्र दत्तात्रेय चव्हाण को डोंबिवली से उम्मीदवार बनाया गया है। विद्या जयप्रकाश ठाकुर को गोरेगांव से उम्मीदवार बनाया गया है। कंकावली विधानभा सीट से नितेश नारायण राणे चुनाव लड़ेंगे। छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को कराड दक्षिण से टिकट दिया गया है।