झारखंड में चुनाव से पहले EC की बड़ी कार्रवाई, डीजीपी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश
*झारखंड में चुनाव से पहले EC की बड़ी कार्रवाई, डीजीपी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश*
झारखंड के कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को पद से हटाने का निर्देश दिया गया है। चुनाव आयोग ने ये निर्देश झारखंड सरकार को दिया है और साथ ही शाम सात बजे तक इसका अनुपालन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। पिछले चुनावों के दौरान अनुराग गुप्ता के खिलाफ आयोग द्वारा की गई शिकायतों और कार्रवाई के इतिहास को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
झारखंड में चुनाव के पूर्व ही भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता को उनके पद से हटा दिया है। आयोग ने उनके पुराने विवादित इतिहास को देखते हुए यह निर्णय लिया है। आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि उनके स्थान पर किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को डीजीपी के पद पर बैठाया जाय।
इसके लिए आयोग ने 21 अक्टूबर तक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल आयोग को सौंपने को कहा है, जिस पर आयोग निर्णय लेगा। वर्तमान में अनुराग गुप्ता को छोड़कर तीन आईपीएस अधिकारी वरिष्ठ हैं। इनमें 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह, 1990 बैच के अनिल पाल्टा व 1992 बैच के प्रशांत सिंह शामिल हैं। इस पैनल पर आयोग विचार करेगा और उसके बाद डीजीपी पद के लिए निर्णय लेगा।