'हमें कोई रोक नहीं सकता, हम इस युद्ध को जीतने...', ड्रोन हमले के बाद बोले इस्राइली पीएम नेतन्याहू
*'हमें कोई रोक नहीं सकता, हम इस युद्ध को जीतने...', ड्रोन हमले के बाद बोले इस्राइली पीएम नेतन्याहू*
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर हमला करने के बाद, पीएम नेतन्याहू ने पलटवार कि उन्हें युद्ध जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
पीएम नेतन्याहू ने कहा, हम ईरान के अन्य आतंकवादी छद्म के साथ अपनी लड़ाई जारी रख रहे हैं। इस्राइली प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्ला ने मेरी और मेरी पत्नी की हत्या का प्रयास करके गंभीर गलती की है। उनका यह प्रयास मुझे और इस्राइल को उसका भविष्य सुरक्षित रखने को लेकर हमारे दुश्मनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने से रोक नहीं सकते।
*नुकसान पहुंचाने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी*
नेतन्याहू ने लिखा, मैं ईरान और उसकी बुराई की धुरी में मौजूद उसके प्रतिनिधियों से कहना चाहता हूं कि जो भी इस्राइल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाएगा उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा, आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों को मारना जारी रखेंगे। साथ ही नेतन्याहू ने कहा, हम गाजा से बंधक अपने नागरिकों को वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि इस्राइल इस युद्ध के उद्देश्यों को पूरा करने और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए हमारे क्षेत्र में सुरक्षा को चाकचौबंद करेंगे।
*हमें कोई रोक नहीं सकता, हम इस युद्ध को जीतने...'*
उन्होंने आईडीएफ की तरफ से याह्या सिनवार की हत्या का जिक्र करते हुए कहा- दो दिन पहले हमने हमास के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार को मार गिराया। उन्होंने आगे कहा, हम इस युद्ध को जीतने जा रहे हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या कुछ उन्हें रोक सकता है, तो इस पर पीएम नेतन्याहू ने सीधे तौर पर कहा 'नहीं'।
*हिजबुल्ला ने इस्राइली क्षेत्र में हमला तेज करने की खाई थी कसम*
इस्राइली पीएम के घर पर हमला तब हुआ जब हिजबुल्ला ने इस्राइली क्षेत्र में गाइडेड मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोनों को तैनात करके तनाव बढ़ाने की कसम खाई। इस बीच, हिजबुल्ला ने कहा एडवांस रॉकेटों की एक 'बड़ी सलावो' ने हाइफा के पूर्व में एक सैन्य सुविधा पर हमला किया, क्योंकि उसने 23 सितंबर को शुरू हुए चल रहे संघर्ष के बीच इस्राइल पर हमलों को तेज करने की कसम खाई थी।