AAP नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ से निकले बाहर, CM आतिशी और मनीष सिसोदिया ने किया स्वागत भारत

AAP नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ से निकले बाहर, CM आतिशी और मनीष सिसोदिया ने किया स्वागत भारत

  • *AAP नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ से निकले बाहर, CM आतिशी और मनीष सिसोदिया ने किया स्वागत*
  • आप नेता सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें आज ही दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी थी। सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते 18 महीने से जेल में बंद थे। सत्येंद्र जैन को रिसीव करने सीएम आतिशी राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। जमानत मिलने के बाद जैन ने सत्य की जीत करार दिया था।
  • नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ से बाहर आ गए हैं। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जैन को जमानत दी थी। सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते 18 महीने से जेल में बंद थे। सत्येंद्र जैन को रिसीव करने के लिए जेल के बाहर सीएम आतिशी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे।
  • सत्येंद्र जैन ने बाहर निकलकर कहा, "इस देश में जो राजनीति है वो किस दिशा में जा रही है वो आप सभी को दिखाई दे रहा है। अरविंद केजरीवाल ने उस दिशा के विपरीत जाने की कोशिश की। इन खाटी नेताओं के खिलाफ एक आवाज उठी। उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) बहुत सारे आम आदमियों को एकत्रित किया लेकिन इस देश में आम आदमी तो चुनाव नहीं लड़ सकता।"