रक्षा मंत्री राजनाथ-सीएम योगी समेत 9 नेताओं की सुरक्षा से हटेंगे NSG कमांडो, पढ़ें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
*रक्षा मंत्री राजनाथ-सीएम योगी समेत 9 नेताओं की सुरक्षा से हटेंगे NSG कमांडो, पढ़ें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला*
केंद्र सरकार ने आतंकवाद रोधी कमांडो बल (एनएसजी) को वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी से पूरी तरह हटाने का फैसला किया है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अत्यधिक खतरे वाले नौ वीआईपी की सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंपने का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय ने दोनों सुरक्षा बलों के बीच ड्यूटी का हस्तांतरण एक महीने में पूरा करने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली। देश में आतंकी हमलों की धमकियों के बीच केंद्र सरकार ने वीआईपी सुरक्षा से आतंकवाद रोधी कमांडो बल 'एनएसजी' को पूरी तरह से हटाने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही अत्यधिक खतरे वाले नौ वीआईपी की सुरक्षा की कमान अगले महीने से केंद्रीय सुरक्षा बल सीआरपीएफ संभालेगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल में संसद की सुरक्षा जिम्मेदारी से हटाई गई विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों की बटालियन को सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा विंग से संबद्ध करने का फैसला लिया है। सूत्रों का कहना है कि जेड प्लस श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा वाले नौ वीआईपी की सुरक्षा अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के ब्लैक कैट कमांडो कर रहे थे।