India Canada Row: भारत से पंगा लेकर फजीहत करा रहे ट्रूडो, अपनों ने ही सुनाया- कहने से नहीं, सबूत देना पड़ता है
*India Canada Row: भारत से पंगा लेकर फजीहत करा रहे ट्रूडो, अपनों ने ही सुनाया- कहने से नहीं, सबूत देना पड़ता है*
भारत का साफ तौर पर कहना है कि कनाडा हो या न्यूजीलैंड या कोई और देश जब तक भारत को उक्त मामले में ठोस सबूत नहीं दिया जाएगा भारत का रुख नहीं बदलेगा। भारत पहले ही कई बार यह स्पष्ट कर चुका है कि निज्जर हत्यांकाड से जुड़ी जांच के मामले में उसे एक भी ठोस सबूत नहीं दिये गये हैं।
नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच के मामले में कनाडा भारत के कुछ महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन इससे भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आने वाला है।
*कनाडा ने नहीं दिए ठोस सबूत*
भारत पहले भी कई बार यह स्पष्ट कर चुका है कि कनाडा ने निज्जर हत्यांकाड मामले में भारत को कोई सबूत नहीं दिए हैं। कनाडा हो या न्यूजीलैंड या कोई और भारत बिना ठोस सबूत के अपना रुख नहीं बदलेगा। यह बात भारत ने दो दिन पहले कनाडा के उच्चायुक्त को निष्कासित करने के दिन भी कही थी।