SCO में भारत की दहाड़, जयशंकर ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी; चीन को भी दिखाया आईना
*SCO में भारत की दहाड़, जयशंकर ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी; चीन को भी दिखाया आईना*
Jaishankar On Pakistan China In SCO बुधवार को एससीओ के सदस्यों के सरकारों के प्रमुखों की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान और चीन पर जमकर हमला बोला। बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने की। इसमें भारत पाक चीन के अलावा बेलारूस ईरान कजाखस्तान किर्गिज रिपब्लिक तजाकिस्तान रूस और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
नई दिल्ली। इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक साथ पाकिस्तान और चीन को आईना दिखाया। एससीओ बैठक में जब बाकी सदस्य देश आपसी सहयोग बढ़ाने की बात कर रहे थे तब जयशंकर ने याद दिलाया की सीमा पार आतंकवाद से ना तो कारोबार बढ़ सकता है और ना ही संगठन के बीच कनेक्टिविटी हो सकती है।
*अखंडता व संप्रभुता*
इसी तरह से बैठक में शामिल चीन के पीएम ली शियांग की उपस्थिति में जयशंकर ने कहा कि सहयोग बढ़ाने के लिए दूसरे की भौगोलिक अखंडता व संप्रभुता को स्वीकार करना चाहिए।