PM मोदी के लिए चलाई गाड़ी तो मनोहर लाल को सिखाया कंप्यूटर; ऐसे हैं हरियाणा के होने वाले 'नायब' मुख्यमंत्री

PM मोदी के लिए चलाई गाड़ी तो मनोहर लाल को सिखाया कंप्यूटर; ऐसे हैं हरियाणा के होने वाले 'नायब' मुख्यमंत्री

*प्रधानमंत्री मोदी के लिए चलाई गाड़ी तो मनोहर लाल को सिखाया कंप्यूटर; ऐसे हैं हरियाणा के होने वाले 'नायब' मुख्यमंत्री*

हरियाणा में दोबारा से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) का सफर काफी दिलचस्प रहा है। संगठन के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने वाले नायब सिंह सैनी ने एक समय खुद खाना बनाया और कार्यकर्ताओं की मदद की। इतना ही नहीं उन्होंने मनोहर लाल को कंप्यूटर चलाना सिखाया तो पीएम मोदी के लिए उन्होंने गाड़ी चलाई थी।

अरुण शर्मा, रोहतक। हरियाणा में दोबारा से मुख्यमंत्री पद की शपथ नायब सिंह सैनी लेंगे। गुरुवार को होने वाले शपथ-ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा नेता काफी उत्साहित हैं। सर्वाधिक प्रशन्नता भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हो रही है। क्योंकि नायब सिंह सैनी उनके साथ लंबे समय तक रहे। सुख-दुख के साथी रहे।


अब फिर से शपथ-ग्रहण समारोह में वही संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नायब को फिर से मुख्यमंत्री बनते हुए देखेंगे और स्वयं भी इस पल के साक्षी बनेंगे।