मुंबई इंडियंस के रिटेन किये गए 5 खिलाड़ियों का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा भी किये गए RETAIN
*मुंबई इंडियंस के रिटेन किये गए 5 खिलाड़ियों का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा भी किये गए RETAIN*
आईपीएल 2024 में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। क्योंकि, टीम ग्रुप स्टेज में महज 4 जीत हासिल कर पाई थी और सबसे निचले पायदान पर टीम रही थी।
जिसके चलते अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।
हालांकि, उससे पहले सभी फैंस की नजर आईपीएल के मेगा ऑक्शन पर है। इस बीच मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। क्योंकि, मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है उन खिलाड़ियों का नाम सामने आ गया है।
*Rohit Sharma को किया रिटेन!*
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया गया था जिसके बाद से अटकलें अब तेज हो गई है कि, रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से नहीं खेलेंगे।
लेकिन इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपनी बड़ी भविष्वाणी की है और बताया है कि, मुंबई किन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है। आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस टीम में रिटेन किया है। हालांकि, अब देखना होगा कि, मुंबई इंडियंस टीम इस पर क्या फैसला लेती है।
*कुछ इस प्रकार है मुंबई इंडियंस का स्क्वाड*
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, विष्णु विनोद, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, ल्यूक वुड।