UP-बिहार समेत 15 राज्यों में कब होंगे उपचुनाव, देखें पूरा शेड्यूल
*उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 15 राज्यों में कब होंगे उपचुनाव*
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में उपचुनावों की तिथि जारी कर दी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान हो गया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना होगी। जबकि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव शेड्यूल क साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में उप-चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। चुनावों के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावों की तारीख का एलान किया है।
केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ-साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और महाराष्ट्र की नांदेड़ और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे।