प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा का उपचुनाव; कांग्रेस का एलान

प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा का उपचुनाव; कांग्रेस का एलान

*प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा का उपचुनाव; कांग्रेस का एलान*

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से पहली बार लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। राम्या हरिदास चेलाक्कारा से और राहुल ममकूटथिल पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। पलक्कड़ और चेलाकारा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वहां से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ली है। वायनाड उप चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद ही कांग्रेस ने घोषणा कर दी कि प्रियंका गांधी वहां से पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

*प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी*

लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद ही कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय क्षेत्र बरकरार रखेंगे और केरल की वायनाड सीट को खाली कर देंगे। वहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। वहां से निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी सांसद के रूप में संसद में पहली बार प्रवेश करेंगी।