पाकिस्तान के साथ संबंधों की दिलाते हैं याद', भारत-कनाडा रिश्तों पर बोले विदेश नीति विशेषज्ञ

पाकिस्तान के साथ संबंधों की दिलाते हैं याद', भारत-कनाडा रिश्तों पर बोले विदेश नीति विशेषज्ञ

*पाकिस्तान के साथ संबंधों की दिलाते हैं याद', भारत-कनाडा रिश्तों पर बोले विदेश नीति विशेषज्ञ*

भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव को लेकर माइकल कुगेलमैन ने कहा, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि दोनों देशों रिश्ते में चीजें और खराब हो सकती हैं, लेकिन ऐसा हुआ है। इस दौरान उन्होंने स्थिति की गंभीरता पर प्रकाश डाला, और कहा कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक मतभेद भारत-पाकिस्तान संबंधों से काफी मिलते-जुलते हैं।

अमेरिका में रहने वाले विदेश नीति विशेषज्ञ और विल्सन सेंटर में दक्षिण एशिया संस्थान के निदेशक माइकल कुगेलमैन ने सोमवार को कनाडा के साथ भारत के बिगड़ते संबंधों और पाकिस्तान के साथ लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण संबंधों के बीच एक निराशाजनक तुलना की।

*निचले स्तर पर पहुंचा दोनों देशों का संबंध- कुगेलमैन*

उन्होंने कहा, यह एक ऐसा रिश्ता है जो अब बहुत निचले स्तर पर पहुंच चुका है और वास्तव में, हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, निश्चित रूप से इन बेहद गंभीर आरोपों के संदर्भ में भारत के पाकिस्तान के साथ संबंधों की याद दिलाता है। वहीं वरिष्ठ राजनयिकों को निष्कासित किए जाने के संदर्भ में, साथ ही सरकारी बयानों में तीखी भाषा का उपयोग, यह सब वहां है और निश्चित रूप से, मुख्य आरोप जो हम भारत से सुन रहे हैं कि कनाडा भारत विरोधी आतंकवादियों को शरण दे रहा है और प्रायोजित कर रहा है। यह वही है जो हम भारत से पाकिस्तान के बारे में कहते हुए सुनते आए हैं।