Baba Siddique मर्डर केस में हुई तीसरी गिरफ्तारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है कनेक्शन*
*Baba Siddique मर्डर केस में हुई तीसरी गिरफ्तारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है कनेक्शन*
पुलिस ने फेसबुक पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया है। इन दोनों भाईयों ने मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था। बाबा सिद्दीकी गोलीबारी मामले में शामिल तीसरा हमलावर शिव कुमार गौतम उर्फ शिवा अभी भी फरार है।
नेता बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड के तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने फेसबुक पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया है। इन दोनों भाईयों ने मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था।
धर्मराज कश्यप पुलिस की गिरफ्त में है जबकि शिवकुमार अभी फरार है। एक और आरोपी जीशान अख्तर के ऊपर आरोप है कि उसने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को किराए का कमरा दिलाने में मदद की थी। बाबा सिद्दीकी गोलीबारी मामले में शामिल तीसरा हमलावर शिव कुमार गौतम उर्फ शिवा अभी भी फरार है।